अमृता सिंह के बॉलीवुड करियर की बात करें तो अमृता ने साल 1983 में आई फिल्म ‘बेताब’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में अमृता सिंह के साथ अभिनेता सनी देओल नजर आए थे। फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद अमृता ने मर्द, सनी, चमेली की शादी, खुदगर्ज जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।