अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अक्षरा सिंह की जोड़ी इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा रही है। दोनों लगातार अपने शानदार गाने फैंस के बीच ला रहे हैं जो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। कुछ समय पहले अक्षरा और खेसारी लाल का ‘पानी पानी’ गाने ने फैंस के बीच धमाल मचाया था और अब ‘वैलेंटाइन वीक’ में यानी प्रपोज डे के मौके पर दोनों ‘ड्रीम में एंट्री’ का भोजपुरी वर्जन लेकर आए हैं, जिसमें अक्षरा और खेसारी लाल की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है। इस गाने पर अक्षरा सिंह की मां नीलिमा सिंह और पिता बिपिन सिंह ने एक शानदार रील बनाया है, जिसमें अक्षरा के माता-पिता के डांस मूव्स देखने लायक है।