बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन फिल्मों के साथ ही बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपने एक ट्वीट के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी गुरुवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ औरंगजेब की मजार का दौरा किया और वहां फूल चढ़ाए। उनके इस दौरे को लेकर पूरे देश से विरोध प्रतिक्रिया सामने आई थी। वहीं, अब अभिनेत्री ने भी इस मामले में ट्वीट कर अपनी राय रखी है।