अमेरिकी गायक निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की डेटिंग को लेकर अफवाहों का बाजार एक बार फिर गर्म है। दरअसल दोनों को हाल ही में कैलिफोर्निया के वेस्ट हॉलीवुड में एक साथ देखा गया।
इससे दोनों की डेटिंग की खबरों को पर लग गए। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दोनों को टोका मडेरा रेस्तरां में एक साथ वक्त बिताते देखा गया।
दोनों को लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाते देखा गया। सूत्र ने कहा, दोनों एक-दूसरे संग काफी खुश नजर आ रहे थे।