पति डीनो लालवानी के साथ लीजा हेडन
बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन के घर से एक बड़ी खुशखबरी आई है। वह एक बेटे की मां बन गई हैं। अपनी प्रेगनेंसी की ही तरह उन्होंने इस खुशी को भी इंस्टाग्राम पर शेयर कर सबसे पहले अपने फैंस को बताया।
लीजा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनकी पूरी फैमिली साथ दिखाई दे रही है। लीजा ने बेटे को गोद में पकड़ा हुआ है और उनके पति डीनो लालवानी उनके साथ खड़े हैं।
लीजा ने17 मई को बेटे को जन्म दिया। उन्होंने अपने बच्चे का नाम जैक लालवानी रखा है। लीजा ने पिछले साल अक्टूबर में अपने ब्वॉयफ्रेंड डीनो लालवानी से अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था।
Zack Lalvani born 17th May 2017
A post shared by Lisa Haydon (@lisahaydon) on May 19, 2017 at 3:00pm PDT