फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के अनुभवों पर किताब लिखेंगी करीना कपूर

Mon, 29 May 2017 03:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
करीना कपूर खान
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने प्रेग्नेंसी के समय भी काम करना बंद नहीं किया था। यहां तक की तैमूर के जन्म लेने के 45 दिन बाद ही वो पार्टियों में नजर आने लगी थीं। अब खबर है कि वो प्रेग्नेंसी पर किताब लिखना चाहती हैं जिसके लिए उन्होंने दो लीडिंग पब्लिशर्स से बात भी की है।
विज्ञापन


वो ये किताब लंबे समय से प्रेग्नेंसी से जुड़े नियमों पर विचार करने और प्रेग्नेंट महिलाओं को प्रेरणा देने के लिए लिखना चाहती हैं।

सूत्रों ने बताया, 'किताब के जरिए बेबो अपने विचारों को दूसरों तक पहुंचाना चाहती हैं। अपनी किताब के साथ करीना इस बात को चैलेंज करना चाहती हैं कि बच्चे को जन्म देने के बाद एक एक्ट्रेस का करियर खत्म हो जाता है।

वो प्रेग्नेंट महिलाओं को बताना चाहती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान छिपकर नहीं रहना चाहिए। इसके अलावा वो प्रेग्नेंसी के बाद अपनी डाइट और वजन कम करने के तरीके को भी किताब में शामिल करेंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें