फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल' ने कमाई के मामले में 'बाहुबली 2' को छोड़ा पीछे

Mon, 29 May 2017 03:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'दंगल' और 'बाहुबली 2' फिल्म
विज्ञापन
आखिरकार आमिर खान ने वो करिश्मा कर ही दिखाया है जो सभी को नामुमकिन लग रहा था। आमिर की 'दंगल' ने भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य फिल्म कही जाने वाली 'बाहुबली 2' को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


फिल्म विश्लेषक रमेश बाला के लेटेस्ट ट्वीट से जो आंकड़े सामने आएं उसने सभी को अचंभित कर दिया है। ताजा आंकड़ो के मुताबिक दंगल की कुल कमाई 1,665 करोड़ पहुंच गई है। वहीं प्रभास की बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1,633 का बिजनेस कर लिया है।
  #Baahubali2 's 31 Days WW BO: #India:

Nett : ₹ 1,030 Cr

Gross : ₹ 1,329 Cr

Overseas:

Gross : ₹ 304 Cr

Total: ₹ 1,633 Crs — Ramesh Bala (@rameshlaus) May 29, 2017


हालांकि दंगल और बाहुबली 2 की तुलना कई मायनों में नहीं की जा सकती है। दंगल ने ये कमाई जहां पांच महीनों में की है वहीं बाहुबली 2 ने मात्र 31 दिनों में ये इतिहास रचा है। पहली 1000 करोड़ी फिल्म बनने का रिकॉर्ड भी बाहुबली 2 के ही पास है। और तो और बाहुबली 2 अभी कई देशों में रिलीज होने बाकी है। खबरें आ रही हैं कि बाहुबली 2 जुलाई महीने में चीन में रिलीज हो सकती है और अगर इसे भी दंगल जितना प्यार मिला तो क्या पता फिल्म 2000 का आंकड़ा भी पार कर जाए।
विज्ञापन

  #Dangal and #Baahubali2 WW GBOC (Till May 28th 2017):#Dangal - ₹ 1,665 Crs#Baahubali2 -  ₹ 1,633 Crs pic.twitter.com/5sR58265Wb — Ramesh Bala (@rameshlaus) May 29, 2017
विज्ञापन



फिलहाल के लिए तो आमिर खान और उनके फैंस के लिए खुशी का मौका है। ये उनकी पहली फिल्म है जिसने इतनी ज्यादा कमाई की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें