फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना की साउथ में बढ़ी डिमांड, मिल रहे दो करोड़

Mon, 29 Oct 2018 01:33 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Ileana D'Cruz - फोटो : file photo
विज्ञापन

बर्फी (2012) से लेकर इस साल आई रेड तक इलियाना डिक्रूज भले ही बॉलीवुड में बड़ा मुकाम नहीं बना सकी हों परंतु साउथ में उनकी पूछ बढ़ी है। यहां इलियाना को लाख में फीस मिलती है परंतु सूत्रों की मानें तो साउथ की इंडस्ट्री में उनकी फीस दो करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


तेलुगु फिल्म अमर अकबर एंथोनी के लिए इस अभिनेत्री को दो करोड़ रुपये की मोटी फीस दिए जाने की खबर है। बर्फी से पहले इलियाना तेलुगु फिल्में करती थीं परंतु इस बॉलीवुड फिल्म के बाद वह यही की होकर रह गईं। फटा पोस्टर निकला हीरो (2013), मै तेरा हीरो (2014), हैप्पी एंडिंग (2014), रुस्तम (2016), मुबारकां (2017) और बादशाहो (2017) में भी वह दिखीं। यहां काम मिलने के बावजूद इलियाना को वह पहचान और कामयाबी नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थी।

अमर अकबर एंथोनी के साथ वह एक बार फिर तेलुगु में लौट रही हैं। मगर बॉलीवुड फिल्मों के बाद उनकी फीस वहां बढ़ गई है। तेलुगु इंडस्ट्री में हीरोइन के लिए यह बहुत बड़ी रकम है। हालांकि साउथ में नयनतारा और अनुष्का शेट्टी इससे अधिक फीस ले रही हैं मगर इलियाना को कमबैक के लिए इस रकम पर लोग हैरान हैं। वह छह साल बाद तेलुगु में वापसी कर रही हैं। मूल रूप से मुंबई की रहने वाली इलियाना ने 2006 में तेलुगु इंडस्ट्री से ही फिल्मों में कदम रखा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें