फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की ‘भारत’ के बाद दिशा पाटनी को मिली एक और फिल्म, ऋतिक के साथ इस फिल्म में करेंगे काम

Tue, 22 May 2018 02:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बॉलीवुड गलियारों से आ रहीं ताजा खबरों की मानें तो दिशा पाटनी सलमान खान की ‘भारत’ के साथ-साथ ऋतिक रोशन की नई फिल्म में भी दिखाई देंगी। ऋतिक की यह नई फिल्म रोहित धवन डायरेक्ट करेंगे। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो, ‘रोहित धवन काफी लम्बे समय से अपनी स्क्त्रिस्प्ट पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ऋतिक रोशन ने रोहित को पहले से ही इस फिल्म के लिए हां कह रखी थी लेकिन रोहित को अपनी लीडिंग लेडी की तलाश थी। उनकी यह तलाश दिशा पाटनी पर जाकर खत्म हुई। 
ऋतिक रोशन इस समय अपनी ‘सुपर 30’ पर काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग खत्म होने की कगार पर है। 

इसके बाद वो यशराज की नई फिल्म को शुरू करेंगे, जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर दिखाई देंगे। यशराज की फिल्म को खत्म करने के बाद ऋतिक, रोहित धवन की नई फिल्म को शुरू कर देंगे। 
विज्ञापन


रोहित की नई फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक या फिर अगले साल के पहले महीने तक शुरू हो सकती है। फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नडियाडवाला चाहते हैं कि ऋतिक और दिशा की यह नई फिल्म साल 2019 में ही रिलीज हो जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें