दरअसल, दीपिका पादुकोण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दीपिका पानी के अंदर से कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। पहली तस्वीर में दीपिका खुद को समेटे हुए दिख रही हैं और दूसरी तस्वीर में दीपिका पानी में ही बैठे हुए अंदाज में पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों की खास बात ये है कि दीपिका पानी में भी बेहद ही शांत होकर पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर एक्सप्रेशन में कोई कमी नहीं आ रही।
इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण ऑरेंज कलर की बिकिनी में काफी स्टनिंग लग रही हैं। एक्ट्रेस के बाल बंधे हुए हैं और नो-मेकअप लुक में भी वह कहर ढा रही हैं। इन तस्वीरों के साश दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में लिखा है, ‘कभी-कभी सबसे सुरक्षित जगह पानी के अंदर होती है मारिसा रीचर्ड।’ दीपिका पादुकोण की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। इन तस्वीरों को महज 3 घंटे के अंदर 11 लाख 4 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे। दूसरी तरफ फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म ‘गहराइयां’ 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो हुई है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे नजर आई हैं। फिल्म में दीपिका और सिद्धांत के बेहद ही बोल्ड सीन्स देखने को मिले हैं लेकिन फिल्म की कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई।