फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलनायकों को लेकर शक्ति कपूर ने दिया बड़ा बयान, कहा गायब हो रहे विलेन

Mon, 11 Jun 2018 03:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता शक्ति कपूर का कहना है कि आधुनिक सिनेमा से खलनायक अब लुप्त होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


कई फिल्मों में यादगार नकारात्मक किरदार निभा चुके शक्ति ने कहा, ‘बॉलीवुड हमेशा से खलनायक के चरित्र के जरिए एक अलग अनुभव महसूस कराने पर जोर देता रहा है। लेकिन एक खलनायक का रोमांटिक दृश्य सिर्फ  आधुनिक दौर में ही हो सकता है।

यह बदले दौर का तकाजा ही है कि आधुनिक सिनेमा से खलनायक गायब हो रहे हैं। ऐसे में एक अभिनेता को बहुमुखी होना चाहिए और हर किरदार को अच्छे से निभाना चाहिए।’
विज्ञापन


अभिनेता ने टीवी शो ‘हाई फीवर... डांस का नया तेवर’ का हिस्सा बनने पर यह विचार व्यक्त किए। एंड टीवी चैनल के शो में वह गुलशन ग्रोवर के साथ शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

शक्ति कपूर के विचारों से सहमति जताते हुए गुलशन ने कहा, ‘अभिनय को सिनेमा बिल्कुल एक नए स्तर पर ले गया है। आधुनिक फिल्मों में हम किसी को एक पूर्ण खलनायक का किरदार निभाते नहीं देख रहे।

इसलिए बदलाव को ध्यान में रखते हुए कलाकारों को अच्छा और माहिर बनना होगा । सभी किरदारों को अच्छे से निभाना होगा।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें