मोहित के घर आईं खुशियां
सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक नोट भी शेयर किया गया है, जिसमें इस बात को कंफर्म किया गया है। नोट में लिखा है. ''मोहित और अंतरा की ओर से यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उनके घर बेटे ने जन्म लिया है।'' बता दें कि मोहित संदीप मारवाह और टीना मारवाह के बेटे हैं। कपूर खानदान के बाकी बच्चों की तरह उन्होंने भी एक्टिंग की दुनिया ही चुनी है। साल 2014 में उन्होंने फिल्म फगली से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म से कियारा आडवाणी ने भी अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह राग देश में नजर आए थे जो 2017 में रिलीज हुई थी।
Metro In Dino: मेट्रो इन दिनों पर आया बड़ा अपडेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म