मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। अबू धाबी में मंदिर में संतों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा अर्चना और आरती की। इस मंदिर का निर्माण 'अल वाकबा' नाम की जगह पर 20,000 वर्ग मीटर में हुआ है।
बॉलीवुड के खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार बुधवार को अबू धाबी में बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) हिंदू मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसमें अभिनेता एथनिक कुर्ता पहने नजर आए।
ये सितारे भी आए नजर
खिलाड़ी कुमार के अलावा अभिनेता दिलीप जोशी और गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने भी इस समारोह में शिरकत की। हिंदू मंदिर के उद्घाटन पर खुशी जाहिर करते हुए दिलीप जोशी ने कहा, ''इतना सुंदर BAPS मंदिर देखकर विश्वास नहीं हो रहा है। जब प्रधानमंत्री ने इस मंदिर की आधारशिला रखी थी तो भी मैं यहां मौजूद था। दुबई के शासक का दिल बड़ा है, इस मंदिर के निर्माण के लिए उन्होंने जमीन और अनुमति दी। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस मंदिर से दुनियाभर में सद्भाव का संदेश पहुंचे।''
विज्ञापन
पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। अबू धाबी में मंदिर में संतों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा अर्चना और आरती की। इस मंदिर का निर्माण 'अल वाकबा' नाम की जगह पर 20,000 वर्ग मीटर में हुआ है। अल वाकबा अबू धाबी से तकरीबन 30 मिनट की दूरी पर है। बता दें भारतीय दूतावास के आंकड़ों के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात में तकरीबन 26 लाख भारतीय रहते हैं, जो वहां की आबादी का लगभग 30 फीसदी हैं।
मंदिर प्रबंधन ने कही यह बात
मंदिर में प्राचीन कला और वास्तुकला को नक्काशी के जरिए पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया है। मंदिर प्रबंधन के एक प्रवक्ता अशोक कोटेचा ने बताया कि मास्टर प्लान के डिजाइन को 2020 की शुरुआत में पूरा किया गया था। ऐतिहासिक मंदिर का काम समुदाय के समर्थन, भारत और यूएई के नेतृत्व से आगे बढ़ रहा है।
Couple of Things: अमृता-अनमोल लेकर आए 'कपल ऑफ थिंग्स' वेलेंटाइन डे स्पेशल एपिसोड, दिल छू लेगी यह लव स्टोरी