फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी देओल ने शेखर सुमन के बेटे को किया याद, निधन पर कही इमोशनल बात; बोले- ‘आपने कितना दर्द सहा होगा…’

Sat, 23 May 2026 06:02 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bobby Deol: हाल ही में एक्टर बॉबी देओल, शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र को याद किया। साथ ही एक्टर ने काफी इमोशनल बातें शेयर कीं। 

विज्ञापन
बॉबी देओल और शेखर सुमन - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में अभिनेता बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गए। बातचीत के दौरान बॉबी ने कहा कि आज भी लोग उनके पिता को याद करके इमोशनल हो जाते हैं।

पिता को याद कर इमोशनल हुए बॉबी

विज्ञापन

शो में शेखर सुमन से बात करते हुए बॉबी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र के जाने के बाद आई खालीपन की भावना के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के बेहद प्यारे इंसान थे।

बातचीत के दौरान शेखर सुमन ने पिता की तुलना एक विशाल पेड़ से की, जिसकी छांव में पूरा परिवार खुद को सुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि जब वह साया सिर से हट जाता है, तो जिंदगी में एक बड़ा खालीपन आ जाता है।

Trending Videos

अपने पिता धर्मेंद्र के साथ बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला

उनके जैसा कोई नहीं हो सकता
इस पर जवाब देते हुए बॉबी ने सबसे पहले शेखर सुमन के निजी दुख का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘आपने अपनी जिंदगी में बहुत खास इंसान को खोया है और मैं समझ सकता हूं कि आपने कितना दर्द सहा होगा। मुझे नहीं लगता कि कोई भी इंसान ऐसे दुख से कभी पूरी तरह बाहर निकल पाता है।’ बॉबी ने यह बात शेखर सुमन के बड़े बेटे के कम उम्र में निधन को याद करते हुए कही।

इसके बाद बॉबी देओल ने बताया कि धर्मेंद्र उनके और दुनिया के लिए क्या मायने रखते थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए मेरे पापा वो इंसान थे जिन्हें पूरी दुनिया बहुत प्यार करती थी। हमें हमेशा इसका एहसास था, लेकिन जब वो चले गए तो सिर्फ हमारे लिए नहीं, पूरी दुनिया के लिए बहुत दुख का पल था। मैं जहां भी जाता हूं, लोग उन्हें याद करके भावुक हो जाते हैं। पापा बहुत स्पेशल थे। उनके जैसा कोई नहीं हो सकता।’

ये भी पढ़ें- क्या ‘शेखर टुनाइट’ शो में आएंगे समय रैना, दोनों का वीडियो हुआ वायरल; फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

विज्ञापन

बंदर फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

इस फिल्म में नजर आएंगे बॉबी देओल
बॉबी देओल आने वाले समय में 'बंदर' फिल्म में नजर आएंगे। अनुराग कश्यप निर्देशन ‘बंदर’ की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। निखिल द्विवेदी इसके प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, जितेंद्र जोशी, राज बी. शेट्टी और नागेश भोंसले जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। ‘बंदर’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें