टीजर को लेकर आया बड़ा अपडेट
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली 'ब्लडी डैडी' की शूटिंग जहां पहले ही पूरी हो चुकी है, वहीं अब फिल्म के टीजर को लेकर शाहिद ने एक इंटरेस्टिंग अपडेट साझा किया है। अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए इसको टीजर की रिलीज डेट के बारे में भी अपडेट दिया है। शाहिद कपूर लिखते हैं, 'ब्लडी टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है।' इस पोस्ट में शाहिद कपूर ने फिल्म के निर्देशक को भी टैग किया है।
फिल्म में होगा फुल ऑन एक्शन
कुछ ही देर पहले रिलीज हुए पोस्टर में शाहिद कपूर एक दम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। बिखरे बाल और शर्ट पर लगे खून को देखकर साफ पता लग रहा है कि अभिनेता फिल्म में एक्शन पैक्ड परफॉर्मेंट देते नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही पोस्टर में शाहिद की नाक पर भी कट लगा दिख रहा है। आपको बता दें, पिछले दिनों खबर आई थी शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह अभी पोस्ट प्रोडक्शन के स्टेज पर है। 'ब्लडी डैडी' में कई एक्शन सीन हैं जिसे अली ने अपनी पिछली फिल्म से अलग तरीके से फिल्माया है। फिल्म में लोगों को हथियारों से ज्यादा हैंड टू हैंड फाइट ज्यादा देखने को मिलेगी।