'नीरजा' जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मों में भूमिका निभाने के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड की फैशन आइकॉन और अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोनम कपूर लंबे अंतराल के बाद फिल्मी पर्दे पर फिल्म 'ब्लाइंड' के साथ वापसी करने जा रही हैं। शोम मखीजा के निर्देशन में बनने वाली इस क्राइम थ्रिलर फिल्म के एलान के बाद से ही सोनम के फैंस काफी उत्साहित थे। ऐसे में उनकी उत्सुकता को और बढ़ाते हुए निर्देशक ने सोशल मीडिया पर फिल्म से सोनम का पहला लुक साझा किया है।