फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satish Kaushik: अभी भी सदमे में है सतीश कौशिक की बेटी वंशिका, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Thu, 13 Apr 2023 05:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सतीश कौशिक के भतीजे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, वंशिका बहुत रो रही, वह कल रात में भी बहुत रो रही थी, लेकिन किसी तरह से उसको चुप कराया गया है।
विज्ञापन
सतीश कौशिक, वंशिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते महीने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक का निधन हो गया था। होली पार्टी के दौरान उनको हार्ट अटैक आया था जिसके बाद अभिनेता का निधन हो गया था। आज सतीश कौशिक का जन्म दिवस है। ऐसे में दिवंगत अभिनेता की बेटी उनको बहुत याद कर रही है और रो भी रही है। इस बात का खुलासा सतीश कौशिक के भतीजे निशांत ने किया है। उन्होंने बताया कि वंशिका थोड़ी-थोड़ी देर में रो रही है और पिता को याद कर रही है।
विज्ञापन


सदमे में है सतीश कौशिक का परिवार
सतीश कौशिक के भतीजे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, वंशिका बहुत रो रही, वह कल रात में भी बहुत रो रही थी, लेकिन किसी तरह से उसको चुप कराया गया है। उन्होंने बताया कि वंशिका ने अपने पापा के लिए बर्थडे कार्ड भी बनाया है। उन्होंने बताया कि अभी पूरा परिवार सदमे में है, कोई इससे बाहर नहीं निकल पाया है। सतीश कौशिक की पत्नी भी किसी तरह खुद को संभाल रही हैं। 

इसे भी पढ़ें- U-Turn: अलाया एफ की 'यू-टर्न' का ट्रेलर रिलीज, थिएटर में नहीं ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन


सतीश कौशिक और वंशिका की थी खास बॉन्डिंग
निशांत ने आगे कहा, हम सभी इससे बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वंशिका और सतीश कौशिक के बीच एक खास बॉन्डिंग थी। वह जब कभी बाहर जाते थे तो वंशिका उनका इंतजार करती थी। उन्होंने बताया कि सतीश कौशिक के जाने के बाद वंशिका को काफी खालीपन महसूस होता है, यही वजह है कि उसने सोशल मीडिया छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें