फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो टूक: भाजपा विधायक ने डीनो मोरिया को बताया 'बीएमसी का सचिन वाजे', बोले- जांच के बाद कई पेंग्विन बाहर आएंगे

Sat, 03 Jul 2021 06:05 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • हाल ही में गुजरात के व्यवसायी संदेसरा बंधुओं द्वारा 14,500 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में अभिनेता डीनो मोरिया का नाम आया था। 
  • अब भाजपा विधायक नितेश राणे ने इस पूरे मामले पर टिप्पणी की है और डीनो को बीएमसी का सचिन वाजे बताया है।
विज्ञापन
डीनो मोरिया, नितेश राणे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'राज' से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले डीनो मोरिया अब भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गए हों लेकिन एक समय ऐसा था जब लड़कियां उनकी दीवानी थीं। हाल ही में गुजरात के व्यवसायी संदेसरा बंधुओं द्वारा 14,500 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में अभिनेता डीनो मोरिया की करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई थी। जिसके बाद से वह काफी चर्चा में आ गए हैं।

विज्ञापन


लेकिन ऐसा कहा जाता है कि डीनो मोरिया लोगों को यह कहते फिरते हैं कि वे मुंबई महानगरपालिका (BMC) से जुड़ा कोई भी काम चुटकियों में करवा सकते हैं। यह आरोप भाजपा विधायक नितेश राणे ने लगाया है। डीनो मोरिया पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई कार्रवाई के बाद नितेश राणे काफी सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने कहा है कि गहराई से जांच की गई तो कई ‘पेंग्विन’ बाहर निकल आएंगे।नितेश राणे ने दावा किया है कि डीनो मोरिया बीएमसी के 'सचिन वाजे' हैं। 

दरअसल, नितेश राणे ने एक ट्वीट के माध्यम से इस पूरे मामले पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड में चार-पांच फिल्में करने वाले डीनो मोरिया की कोई खास पहचान नहीं है तो वो मुंबई महानगरपालिका का कोई भी काम कैसे चुटकियों में करवा लेते हैं। डीनो मोरिया की आखिर किससे दोस्ती है ? 
विज्ञापन

 

 

डीनो मोरिया - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, संदेसरा घोटाला प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने डीनो मोरिया और दिवंगत कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के दामाद इरफान अहमद सिद्दिकी पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इन दोनों की 1.4 करोड़ और 2.41 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। गुजरात के उद्योगपति संदेसरा बंधू ने करीब 14500 रुपए कर्ज लेकर बैंक को चूना लगाया था। इस प्रकरण में जांच के दौरान इरफान सिद्दिकी और डीनो मोरिया का भी इनके साथ आर्थिक लेन-देन सामने आया था। इस वजह से ईडी की ओर से कार्रवाई करते हुए इनकी संपत्ति को जब्त किया है।

विज्ञापन

अभिनेता डिनो मोरिया - फोटो : अमर उजाला
ईडी ने कहा कि स्टर्लिंग बायोटेक समूह के भगोड़े प्रवर्तक नितिन संदेसरा और चेतन संदेसरा ने अपराध से अर्जित धन को चारों लोगों को दिया। एजेंसी ने कहा कि प्रवर्तक बंधु नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा, चेतन की पत्नी दीप्ति संदेसरा और हितेश पटेल को एक विशेष अदालत ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है। धन शोधन का यह मामला 14500 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा है जिसकी साजिश स्टर्लिंग बायोटेक और उसके मुख्य प्रवर्तकों और निदेशकों ने रची थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें