फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: न्यायिक हिरासत में भेजे गए प्राचीन चौहान को मिली बेल, छेड़छाड़ का है आरोप

Sat, 03 Jul 2021 04:16 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • टीवी एक्टर प्राचीन चौहान को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
  • एक्टर पर हाउस पार्टी के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।
  • अब खबरें आ रही हैं कि प्राचीन को बेल मिल गई है।
विज्ञापन
प्राचीन चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कसौटी जिंदगी की (Kasautii Zindagii Kay) से डेब्यू करने वाले एक्टर प्राचीन चौहान (Pracheen Chauhan) को मुंबई के मलाड ईस्ट पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किया था। प्राचीन पर 22 साल की लड़की से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे थे। एक्टर के खिलाफ पीड़िता ने मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अब खबरें आ रही हैं कि प्राचीन को बेल मिल गई है।

विज्ञापन




बता दें, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं- 354, 342, 323, 506 (2) के तहत केस दर्ज किया था। मामले की जांच पुलिस कर रही है। उनके गिरफ्तार होने की खबर से फिर एक बार टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। बीते कुछ दिनों पहले टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, अब उन्हें भी जमानत मिल गई है।

प्राचीन चौहान ने टीवी में डेब्यू स्टार प्लस के फेमस शो 'कसौटी जिंदगी की से की थी, शो में वह सुब्रतो बसु का किरदार निभाते थे। इसके साथ ही उन्होंने 'कुछ झुकी पालके', 'सिंदूर तेरे नाम का सात फेरे' और कलर्स पर आने वाले शे मात-पिता के चरणों में स्वर्ग में भी किरदार निभाया है।
विज्ञापन

प्राचीन चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर प्राचीन यूट्यूब पर 'शिट्टी आइडियाज ट्रेंडिंग (SIT)' वेब सीरीज 'प्यार का पंच' में छवि मित्तल और पूजा गौरके साथ काम कर रहे है। उनकी अभिमन्यु की भूमिका दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अभी तक प्राचीन के करीबी दोस्तों की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें