बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास है। आज कंगना अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आइए आपको कंगना की निजी जिंदगी से कुछ राज बताते हैं। कंगना खुद मानती हैं कि वह प्यार में कई दफा नाकाम हो चुकी हैं। ये रहे कंगना के 5 अफेयर्स...
विज्ञापन
2 of 6
कंगना और ऋतिक के विवाद से दुनिया वाकिफ है। कभी एक दूसरे के साथ प्यार-मोहब्बत की कसमें खाने वाला ये लव बर्ड अब एक-दूसरे की शक्ल भी देखना नहीं पसंद करता। जब ऋतिक रोशन पत्नी सुज़ैन के साथ तलाक की प्रोसेस में थे, तब कंगना का नाम उनके साथ जुड़ा। कंगना कई मौकों पर कहा कि ऋतिक के साथ उनका अफेयर रहा। मगर ऋतिक ने हमेशा इस तरह के संबंध से इनकार किया। इस अफेयर को लेकर मीडिया में काफी हंगामा रहा।
विज्ञापन
3 of 6
ऋतिक से पहले कंगना ब्रिटिश एक्टर निकोलस लैफर्टी के साथ कई बार स्पॉट की गईं। दोनों को मुंबई में एक-दूसरे की बांहों में बांहे डाले कई बार देखा गया। हालांकि उनका यह रिलेशन लंबे समय तक चल नहीं पाया।
4 of 6
कुछ समय के लिए अजय देवगन के साथ भी कंगना का नाम जुड़ा था। बात फिल्म वंस अपॉन टाइम इन मुंबई के दौरान की है। हालांकि जल्द ही ये रिश्ता भी खत्म हो गया। बाद में कंगना ने स्वीकारा कि शादीशुदा एक्टर के साथ रिलेशनशिप में जाना उनकी भूल थी। दूसरी ओर अजय की तरफ से साफ था कि वह काजोल का साथ नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
कंगना शेखर सुमन के बेटे एक्टर अध्ययन सुमन के साथ भी रिलेशनशिप में थीं। यह अफेयर भी लंबा नहीं चला। कंगना ने कहा था कि इस रिश्ते को अध्ययन ने खत्म किया। वही बात में आई खबरों के मुताबिक अध्ययन अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे इसलिए उन्होंने कंगना से किनारा करना ही ठीक समझा।
अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों में कंगना खुद से 20 साल बड़े आदित्य पंचोली के प्यार में पड़ गई थी। इन दिनों कंगना स्ट्रगल कर रहीं थीं। खबर तो ये भी थी कि आदित्य ने कंगना के लिए घर भी खरीदा है। बाद में आदित्य कंगना से मारपीट करने लगे थे, तब फिजिकल अब्यूज की शिकार होते ही कंगना ने आदित्य पंचोली से दूर होना ही ठीक समझा।