शहीद
1965 में रिलीज हुई इस फिल्म में मनोज कुमार ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का रोल किया था। फिल्म में मनोज कुमार के अलावा प्राण, निरूपा रॉय, प्रेम चोपड़ा, मदन पुरी ने भी अहम रोल निभाया था। देशभक्ति फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले मनोज कुमार के करियर की 'शहीद' पहली देशभक्ति फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम' और, 'क्रांति' जैसी देशभक्ति फिल्मों से फैंस का दिल जीता।