बिपाशा बसु अपने होने वाले पति हरमन बवेजा द्वारा दिए गए गए बेडरूम सीन से काफी नाराज हैं।
बॉलीवुड में सितारे अक्सर अपने रोमांस की बातें छुपाते हैं, लेकिन हरमन बावेजा और बिपाशा बासु खुलकर अपनी नज़दीकियों की बातें करते हैं।
दोनों ने एक दूसरे के प्रति अपनी पसंद का इज़हार ट्विटर पर कर ही दिया है। अब ताज़ा ख़बर यह है कि बिपाशा को हरमन के दूसरी अभिनेत्रियों के साथ अंतरंग दृश्यों पर सख़्त ऐतराज़ है।
दरअसल, हाल ही में हरमन की आने वाली फ़िल्म 'ढिशक्यों' की प्राइवेट स्क्रीनिंग रखी गई। इस फ़िल्म में हरमन के साथ नवोदित आएशा खन्ना हैं.
फ़िल्म में हरमन के उनके साथ अंतरंग दृश्यों से बिपाशा का मूड उखड़ गया और उन्होंने इन दृश्यों को एडिट करने की मांग की। हालांकि बिपाशा की मांग मानी गई है या नहीं अभी ये पता नहीं चला है।
बिपाशा इसके पहले लंबे समय तक जॉन अब्राहम के सामने लिव इन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। उनका 9 साल पुराना संबंध अब टूट चुका है।