फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेरोजगार' बिपाशा अब छोटे पर्दे की ओर

Thu, 11 Jul 2013 11:56 AM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिपाशा बसु जल्द ही छोटे पर्दे पर दिखने जा रही हैं। दरअसल उनके पास अब कोई भी हिंदी फिल्म नहीं है। बिपाशा बसु की अंतिम रिलीज फिल्म 'आत्मा' फ्लॉप हो गयी थी।
विज्ञापन


बिपाशा बसु के बारे में चार साल पहले खबर आई थी कि वे छोटे परदे के लिए काम करने जा रही हैं। लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। उनका यह शो अमेरिका के मशहूर शो 'अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' पर आधारित था।

अब एक बार फिर खबर है कि वे इस शो के भारतीय संस्करण को प्रस्तुत करने वाली हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह बिप्स की छोटे परदे पर पहली प्रस्तुति होगी। सूत्रों की मानें तो एक बड़ा चैनल इस शो को प्रोड्यूस कर रहा है।
विज्ञापन


बिपाशा इस शो से एक मैंटर की तरह जुड़ेंगी। जानकारी के मुताबिक इस शो के लिए मॉडल्स के ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। अगस्त माह से इस शो की शूटिंग भी प्रारंभ हो जाएगी जो तीन महीने तक चलेगी।

बिप्स खुश हैं कि वे उन फिल्मी कलाकारों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगी, जो बड़े परदे पर खूब चमके और जिन्होंने छोटे परदे से जुडऩे में कोई हिचक नहीं दिखाई।

सब जानते हैं कि अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार,  ऋतिक रोशन और शिल्पा शेट्टी जैसे स्टार छोटे परदे पर बड़ी पहचान बना चुके हैं।
विज्ञापन


लेकिन सूत्रों के अनुसार अंदर की बात कुछ और है। बिपाशा ने छोटे पर्दे के लिए 'हां' इसलिए की क्योंकि उनके पास बड़ी फिल्में नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें