फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या दुबई शिफ्ट हो रही हैं ऐश्वर्या राय?

Thu, 11 Jul 2013 11:53 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यह खबर ऐश्वर्या राय के शुभचिंतकों को अखर सकती हैं। मामला यह है कि अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय दुबई में रहने के लिए आशियाना खोज रही हैं।
विज्ञापन


इन दिनों बच्चन परिवार एक के बाद एक घर खरीदने में जुटा हुआ है। जुहू में अपना पांचवा घर खरीदने के बाद अब बच्चन परिवार ने दुबई में एक घर खरीद लिया है।

हाल ही में ऐश एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग के लिए दुबई गई थी तो उन्होंने अपने इस नए आशियाने के डेकोरेशन की जिम्मेदारी संभाल ली थी। ऐश को इस घर से व्यक्तिगत दिलचस्पी भी है।

उन्होंने अपने इस घर को सजाने की जिम्मेदारी एक प्रसिद्ध डेकोरेशन कंपनी को दी है। यह डेकोरेटर दुबई में कई होटलों के डेकोरेशन कर चुका है। ऐश अपनी बेटी आराध्या के लिए इस घर में एक खास कमरा बनवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आराध्या की वजह से ही इस आशियाने की साजसज्जा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वैसे दुबई में यह बच्चन परिवार का पहला घर नहीं है। सूत्रों की मानें तो बच्चन परिवार दुबई में पहले से ही एक आशियाने का मालिक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें