फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके लिए दुबली होना चाहती हैं बिपाशा

Wed, 08 May 2013 10:41 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जॉन अब्राहम से ब्रेकअप के बाद बिपाशा बसु का पूरा ध्यान अपने कैरियर पर हैं। सुनने में आ रहा है कि बिपाशा अब अपने को नए तरीके से पेश करना चाहती हैं, इसके लिए वह अपना वजन कम कर रही हैं।
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी नई फिल्म 'क्रीचर' में एक खिलाड़ी के रूप में नजर आने वाली हैं। विक्रम भट्ट की फिल्म के लिए खिलाड़ियों जैसी शारिरिक काया पाने के लिए बिपाशा ने व्यायाम प्रशिक्षण वाली मशीन 'टीआरएक्स रिप' खरीदी है।

'टीआरएक्स रिप' इन दिनों सिंगापुर में बेहद लोकप्रिय हो रही है। बिपाशा को उम्मीद है कि यह मशीन उनको गठी हुई काया पाने में मदद करेगी।

बिपाशा ने एक बयान में कहा, "मैंने सिंगापुर में टीआरएक्स रिप का इस्तेमाल देखा और मैंने यह मशीन खरीद ली। जून में मेरी फिल्म 'क्रीचर' की शूटिंग शुरू हो रही है और तब तक मुझे बिलकुल सटीक काया में होना है। फिल्म 'आत्मा' के लिए मैंने थोड़ा वजन बढ़ाया था और अब मुझे वजन कम करने की जरूरत है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बिपाशा कहती हैं कि फिल्म की भूमिका के लिए उन्हें नियमित व्यायाम करने की जरूरत होगी क्योंकि उन्हें खिलाड़ी जैसा नजर आना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें