-सांवली सुंदरी बिपाशा बसु का फिल्मी करिअर क्या खत्म हो गया है? उन्हें लेकर बन रही फैशन डिजाइनर विक्रम फड़नीस की फिल्म तो महीनों से घोषणा के बावजूद शुरू नहीं हो सकी है, अब एक हॉरर फिल्म भी उनके हाथ से
निकलने की खबर है।फिल्म का निकलना इसलिए भी लोगों को चकित कर रहा है क्योंकि इसका निर्देशन बिपाशा के दोस्त विक्रम भट्ट करने जा रहे हैं। राज सीरीज की इस चौथी फिल्म में पहले बिपाशा के होने की खबरें थीं। सीरीज की तीसरी फिल्में बिपाशा थीं, जिसमें वह करिअर की ढलान पर खड़ी बॉलीवुड अभिनेत्री बनी थीं।
यह अभिनेत्री उभरती हुई अभिनेत्री (ईशा गुप्ता) के खिलाफ काले जादू का इस्तेमाल करती है। फिल्म में बिपाशा ने खुल कर इमरान हाशमी के साथ चुंबन दृश्य किए थे।
चर्चा थी कि चौथी कड़ी में एक बार फिर से दोनों ऐक्टर साथ आ रहे हैं। उधर, इमरान भी करिअर के खराब दौर से गुजर रहे हैं। बताया जा रहा था कि विक्रम इस फिल्म की शूटिंग क्रिसमस पर रोमानिया करने की तैयारी कर रहे हैं।
अब खबर है कि बिपाशा का मार्केट लगातार गिरने के कारण उन्हें हटा नई अभिनेत्री को लेने का फैसला हुआ है। यह खबर बिपाशा के करिअर के लिए एक और झटका है।