फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स-वाइफ ने दी जानकारी, ओमपुरी पर बन रही है बॉयोपिक

Mon, 04 Sep 2017 09:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
om puri
विज्ञापन
मरहूम एक्टर ओमपुरी की एक्स वाइफ नंदिता पुरी ने कहा है कि ओमपुरी के जीवन पर आधारित फिल्म का निर्माण कार्य चल रहा है। नंदिता ओमपुरी की बायोग्राफी भी एडिट कर चुकी हैं। ये बॉयोग्राफी 'अनलाइकिली हीरो: द स्टोरी ऑफ ओम पुरी' के नाम से पब्लिश हुई है। 
विज्ञापन


नंदिरा ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि मैं इसी किताब पर आधारित फिल्म बना रही हूं। ओम पुरी जी की कहानी प्रेरक है। साथ ही उन्होंने ये भी जोड़ा कि ओमपुरी का रोल करने वाला एक्टर ढूंढना काफी मेहनत का काम है, क्योंकि उनके जैसा कोई दूसरा है ही नहीं।

नंदिता ने कहा कि अभी स्क्रीनप्ले पर काम चल रहा है। वैसे भी स्क्रिप्ट किसी भी फिल्म की सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है। उन्होंने कहा कि ओमपुरी ने काफी संघर्ष के बाद अपना मुकाम बनाया। उनके शुरुआती दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहे।
विज्ञापन


ओमपुरी ने अपने सिने करियर में 'आक्रोश', 'अर्धसत्य', 'धारावी', 'मिर्च मसाला', 'जाने भी दो यारो', 'चाची 420' और 'मालामाल वीकली' जैसी फिल्मों में काम किया।

गौरतलब है कि ओम पुरी की बॉयोग्राफी साल 2009 में रिलीज हुई थी। इसे लेकर ओमपुरी और नंदिता में अनबन भी हुई थी, क्योंकि इसमें नंदिता ने ओमपुरी को विश्वास में लिए बगैर उनके प्राइवेट लाइफ से जुड़े कुछ राज खोले थे। बाद में यही बात उनके अलगाव की वजह बनी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें