फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: 'जिसके इंटरव्यू आप देख रहे, वो मेरी बंदी नहीं है', एल्विश यादव ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 17 Aug 2023 10:07 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' की चमचमाती ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा दिया। दरअसल, एल्विश ऐसे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें अब एक विजेता के रूप में याद किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
एल्विश यादव - फोटो : Social Media
मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' की चमचमाती ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा दिया। दरअसल, एल्विश ऐसे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें अब एक विजेता के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने भारी  वोटों के साथ बिग 'बॉस ओटीटी 2' जीतकर ट्रॉफी उठाई और 25 लाख रुपये अपने नाम किए।तो वहीं अब एल्विश यादव ने अपनी 'मिस्ट्री गर्ल' को लेकर चुप्पी तोड़ दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एल्विश यादव - फोटो : social media
एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर मनु पंजाबी संग लाइव चैट में खुलासा किया है कि लोग इस समय जिसके इंटरव्यू देख रहे हैं, वो उनकी बंदी नहीं है, बल्कि वो पंजाब से है और वहीं पर ही रहती है। यहां तक कि वो सोशल मीडिया से दूर है और उसे बिल्कुल नहीं पसंद है कि एल्विश पब्लिकली उनके बारे में बात करें।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस ओटीटी 2-एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
मनु पंजाबी ने एल्विश यादव से पूछा कि घर के अंदर इतनी लड़कियां थीं, लेकिन वो सबसे दूर-दूर रहते थे। और इसको लेकर बाहर काफी चर्चा भी हो रही है। और कुछ इंटरव्यू भी सामने आए हैं तो आखिर वो लड़की कौन है, जिसकी वजह से वो शो के अंदर भी खुद को लड़कियों से दूर रखते थे?

4 of 5
एल्विश यादव - फोटो : social media
इस सवाल के जवाब में एल्विश यादव ने खुलासा किया कि जो लग रहा है, जिसके भी इंटरव्यू देखे हैं, वो नहीं है। उन्होंने कहा, 'जो बंदी है, वो अलग है। सोशल मीडिया पर नहीं है, पंजाब से है और वहीं पर रहती है। उसकी लाइफ बहुत प्राइवेट है। वो चाहती है कि सारी चीजें प्राइवेट ही रखी जाएं। उसे पसंद नहीं कि उसका नाम मैं कहीं पर लूं, या फिर उसके फॉलोअर्स बढ़ाऊं। उन चीजों से दूर।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एल्विश यादव - फोटो : social media
बता दें कि जब एल्विश शो में थे, तब उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हुई। उस समय कीर्ति मेहरा का नाम सामने आया, जो कभी एल्विश के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन दोनों के रास्ते अलग हो गए। उन्होंने हाल-फिलहाल में कई इंटरव्यू भी दिए। ऐसे में लोग कंफ्यूज थे कि एल्विश और कीर्ति का रिश्ता खत्म हो गया है या फिर अभी भी दोनों साथ में हैं! हालांकि, अब एल्विश ने सबकुछ साफ कर दिया है।

यह भी पढ़ें: रोहित रॉय के बढ़ते वजन को देखकर सलमान खान ने कही थी यह बात, फिर ऐसे हुए फैट टू फिट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें