फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul Preet Singh: बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आएंगी रकुल प्रीत, सलमान खान से मुलाकात को हैं बेहद उत्साहित

Sat, 24 Jun 2023 10:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रकुल का कहना है, 'मैं बिग बॉस ओटीटी 2 पर पहले वीकेंड का वार का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। मैं इस शो की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और हमेशा वीकएंड शो को देखने की कोशिश करती हूं।'
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 खूब पसंद किया जा रहा है। इस शो से अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह जुड़ती नजर आएंगी। अभिनेत्री बिग बॉस में अपनी फिल्म 'आई लव यू' का प्रमोशन करती दिखेंगे। इसे लेकर रकुल बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि रकुल शो के 'वीकएंड का वार' एपिसोड में नजर आएंगी।

विज्ञापन


सलमान से मुलाकात को उत्साहित
रकुल का कहना है, 'मैं बिग बॉस ओटीटी 2 पर पहले वीकेंड का वार एपिसोड का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। मैं इस शो की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और हमेशा वीकएंड शो को देखने की कोशिश करती हूं। मैं सलमान सर के साथ शानदार वक्त बिताने और सभी प्रतिभागियों से मुलाकात करने के लिए बेसब्र हूं।'
IB71 OTT Release: विद्युत जामवाल की फिल्म 'आईबी71' इस दिन देगी ओटीटी पर दस्तक, जानें कहां उठा सकेंगे लुत्फ?
विज्ञापन


स्पेशल ट्विस्ट के साथ आएंगी नजर
रकुल ने आगे कहा, 'सलमान सर को एक्शन में देखना बहुत मजेदार होने वाला है और मैं स्पेशल ट्विस्ट के साथ वीकएंड के वार में आऊंगी।' रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'आई लव यू' एक रोमांटिक थ्रिलर है। इसमें प्यार के भावुक और अंधेरे पक्ष को दर्शाया गया है। रकुल के अलावा इस फिल्म में पावेल गुलाटी, अक्षय ओबेरॉय और किरण कुमार भी अहम रोल में हैं।
विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन से बुजुर्ग महिला ने कहा 'कहो ना प्यार है', दिल छू लेगी एक्टर की प्रतिक्रिया

यहां देखें बिग बॉस ओटीटी 2
आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन 17 जून से शुरू हो चुका है। इसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। इस बार शो में अविनाश सचदेव, पलक, जिया शंकर, आलिया सिद्दीकी, फलक नाज, आकांक्षा पुरी, जाद हबीब, मनीषा रानी और पूजा भट्ट जैसे सितारों ने हिस्सा लिया है। बिग बॉस में ऐसा पहली बार हुआ कि कोई प्रतिभागी शो के प्रीमियर के 24 घंटे के भीतर ही बाहर हो गया।
Gehana Vasisth: फर्जी हैं गहना वशिष्ठ और फैजान की शादी की खबरें, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें