फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: 'ये कैटरीना के लिए...', सलमान के ट्रोलर्स पर भड़कने के बाद फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन; कही ये बात

Sun, 20 Sep 2026 09:23 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: 'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। जहां एक तरफ सलमान ने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा, वहीं दूसरी ओर उनकी हेल्थ भी चिंता का कारण बनी। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 
विज्ञापन
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए। बीते दिनों उनके लुक्स को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। नए एपिसोड में उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। इस पर फैंस के भी रिएक्शन सामने आए हैं। 
विज्ञापन


बिना नाम किया कैटरीना का सपोर्ट 
दरअसल, बीते दिनों कैटरीना कैफ को उनके लुक्स को लेकर कुछ लोगों ने ट्रोल किया था। वहीं सलमान को भी उनकी उम्र को लेकर ट्रोल किया गया था।

इसके बाद बीते एपिसोड में सलमान ने ट्रोलर्स को जमकर घेरा और कड़े बयान दिए। यहां तक कि सलमान ने अपनी शर्ट भी निकाल दी और ट्रोलर्स को कहा कि अब ट्रोल करो। इस मामले पर सलमान ने बिना कैटरीना का नाम लिए उनका भी समर्थन किया। 

ये भी पढ़ें- सलमान खान: ‘अगली बार चमाट मार देना’ ट्रोलर्स और पैपराजी पर भड़के सलमान, हुए शर्टलेस; कटरीना को लेकर कही ये बात
विज्ञापन

सलमान खान और कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस के रिएक्शन आए सामने
  • इसके वीडियोज सामने आने के बाद फैंस के भी रिएक्शन सामने आए हैं।
  • कई यूजर्स ने उनके इन बयानों को लेकर कहा कि ये तो कैटरीना के लिए था।
  • वहीं कुछ लोगों ने कहा कि सलमान सर के जैसा कोई नहीं है।
  • कुछ यूजर्स ने लिखा कि ओजी सलमान खान वापस आ गए हैं।
  • वहीं एक यूजर ने लिखा, 'मैं जानता हूं सलमान ये सब कैटरीना के लिए बोल रहे हैं लेकिन मैं साबित नहीं कर सकता।'
यूजर्स ने भी निकाली भड़ास
वहीं कई यूजर्स ने सोशल मीडिया, पैपराजी और एक्टेस के गलत एंगल्स से फोटो वीडयोज लेने वाली बात पर सलमान खान का सपोर्ट किया। यूजर्स ने भी अपनी ओर से इन पेजेस पर भड़ास निकाली और सलमान के बयानों को सही बताया। 


विज्ञापन

बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : एक्स
इस वजह से बढ़ी फैंस की चिंता
इन सब के बाद शो के आखिर में एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें सलमान को स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं हो रहीं थीं। सलमान अपने सीने पर हाथ रखकर खुद को संभालते नजर आए थे। आखिर में सलमान दर्द के कारण स्टेज पर ही लेट गए थे, जिसके बाद डॉक्टर को बुलाने की बात की गई थी।

इन वीडियोज के सामने आने के बाद फैंस काफी टेंशन में आ गए थे और पूछ रहे थे कि क्या हो गया है। इसके बाद भाईजान ने आधी रात को स्टोरीज के जरिए अपनी हेल्थ को लेकर जानकारी शेयर की थी। साथ ही बताया था कि उनकी हेल्थ पूरी तरह ठीक है, वो शो के प्रोमो के चलते गलतफहमी हो गई थी और फैंस से इस बात के लिए माफी भी मांगी। 
 

ये भी पढ़ें- सलमान खान: आधी रात भाईजान ने दी सफाई, बोले- 'मेरी सेहत बढ़िया है..'; किस बात के लिए मांगी माफी?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें