फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: लव और स्काउट के मामले में किसकी है ज्यादा गलती? घर वालों ने दी राय; जानें कौन होगा घर से बाहर

Sun, 15 Nov 2026 04:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • लव और स्काउट की क्लास लगाने के बाद सलमान खान ने उनके मामले में घर वालों की राय जानी है।
  • आम्रपाली, उदिति सिंह और काजी ने लव को लेकर एक ही बात पर सहमति जताई है।
  • पूरे सीजन में अरिश्फा खान को कभी भी नॉमिनेट नहीं किया गया है।
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शो बिग बॉस में इन दिनों स्काउट और लव गिल का मामला सबसे ज्यादा चर्चा में है। बीते दिन सलमान खान ने स्काउट और लव गिल को अलग-अलग वजहों के लिए डांट लगाई। आज सलमान खान ने घर वालों से पूछा कि लव और स्काउट के मामले में किसकी ज्यादा गलती है। घर वालों ने अपनी राय दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
लव को लेकर घर वालों ने क्या कहा?
बिग बॉस के नए प्रोमो में सलमान खान घर लव गिल से कहते हैं कि आपने इन सब पर बिल फाड़ा है। ऐसे में यही लोग बताएंगे कि किसकी ज्यादा गलती है। आम्रपाली कहती हैं कि अगर मेरा भाई होता और मुझे पता चल चुका होता कि अगर उसे गलती का एहसास होता है और वह इस हद तक चला जाता है, तो मैं खुद को पीछे खींच लेती।

बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
क्या बोले अरिश्फा और काजी?
उदिति सिंह ने कहा कि सेल्फ रिस्पेक्ट से बढ़ कर कुछ नहीं होता है। तो मेरे हिसाब से लव की सबसे ज्यादा गलती है। अरिश्फा ने कहा कि लव को अपने कदम पीछे खींच लेने चाहिए थे। काजी ने कहा कि मुझे लगता है कि लव की ज्यादा गलती है।

बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
क्या है लव और स्काउट का मामला?
बता दें कि हाल ही में लव और स्काउट ने कुछ ऐसा किया था जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी। इस मामले को लेकर रोहित शेट्टी ने दोनों को डांट लगाई थी। इसके बाद लव और स्काउट के रिश्ते में काफी उतार चढ़ाव आए। अब इस मामले पर घर वालों ने अपनी राय रखी है।
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
कौन होगा घर से बाहर?
एक और प्रोमो में दिखाया गया है कि पूरे घर में अरिश्फा को कभी भी नॉमिनेट नहीं किया गया है। इसके बाद सलमान खान बताते हैं कि घर में किसे सबसे कम वोट मिले हैं। हालांकि इस बात का खुलासा प्रोमो में नहीं किया गया है। उम्मीद है कि आज के शो में यह पता चले कि आज घर से कौन बाहर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें