फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Winner: विवियन डीसेना या रजत दलाल? कौन जीतेगा बिग बॉस की ट्रॉफी, विनर को लेकर फैंस की प्रतिक्रिया

Sat, 18 Jan 2025 12:10 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 का फिनाले 19 जनवरी को है, लेकिन उससे पहले ही प्रशंसकों ने अपनी ओर से एक को बिग बॉस 18 का विजेता घोषित कर दिया है, जो अपने साथ मोटी रकम के साथ बिग बॉस 18 की ट्रॉफी घर ले जाएगा। 
विज्ञापन
कौन बनेगा बिग बॉस 18 का विजेता - फोटो : इंस्टाग्राम@officialjiocinema
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौन बनेगा बिग बॉस 18 का विजेता 
विज्ञापन

रियलिटी शो बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले से पहले, नेटिजेंस ने पहले से ही विजेता को लेकर अपनी राय देनी शुरू कर दी है। फिलहाल, बिग बॉस के घर अभी सिर्फ छह फाइनलिस्ट बचे हैं, जिनमें रजत दलाल, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चुम दरंग और करणवीर मेहरा शामिल हैं। 

फैंस किस फाइनलिस्ट के लिए हैं उत्साहित
हाल ही में शो के मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें प्रशंसकों से पूछा गया कि किस फाइनलिस्ट के गेम प्लान या रणनीति ने उन्हें सबसे ज्यादा इंप्रेस किस शख्स ने किया है। कमेंट सेक्शन जल्द ही विजेता के बारे में भविष्यवाणियों से भर गए। 

फैंस की प्रतिक्रिया
बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले से पहले, प्रशंस रजत दलाल को विजेता के रूप में पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "रजत भाई अपने विजेता हैं" एक और नेटिजन ने लिखा, "विजेता रजत, एक और प्रशंसक ने लिखा, "रजत दलाल विजेता", एक और प्रशंसक ने लिखा, "केवल रजत दलाल"। इन प्रतिक्रियाओं के बाद कुछ प्रशंसकों ने विवियन को भी समर्थन दिया। विवियन के एक प्रशंसक ने लिखा, "विवियन ट्रॉफी के हकदार हैं।"

यह भी पढ़ें:
Azaad Box Office Collection: राशा-अमन का कैसा रहा डेब्यू, रवीना की बेटी-अजय के भतीजे की फिल्म का कलेक्शन
विज्ञापन

बिग बॉस 18 शुरुआती वोटिंग ट्रेंड लिस्ट
बिग बॉस वोट के अनुसार, बिग बॉस 18 के शुरुआती वोटिंग ट्रेंड में रजत दलाल वोटिंग लिस्ट में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं विवियन और करण वीर मेहरा उनसे पीछे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रजत को 62,419 वोट, विवियन को 43,833 वोट, करण को 23,041 वोट, अविनाश को 9,552 वोट, चुम दरांग को 7,815 वोट और ईशा को 3,299 वोट मिल चुके हैं। कुल मिलाकर सभी को 1,50,585 वोट मिले हैं। इस बीच, ईशा सिंह के एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है। बिग बॉस सीजन 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी, 2025 को कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर प्रसारित होगा। 

यह भी पढ़ें:
SRK: क्या फराह खान को हर फिल्म के बाद एक कार गिफ्ट करते हैं शाहरुख खान, बोलीं- मूवी बनानी है...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें