करण वीर मेहरा और चाहत पांडे की बात
वीकेंड के वार में हर बार की तरह सलमान खान को घरवालों की टांग खींचते देखा गया। उन्होंने चाहत पांडे से भी पूछा कि उनको कैसा पति चाहिए। इस पर चाहत ने करण वीर का नाम लिया। वीकेंड के वार पर सलमान खान चाहत से पूछते हैं, चाहत आप कैसा पति चाहती हैं। ऐसे में चाहत कहती हैं, करण वीर मेहरा जैसा फिट पति पसंद हैं। इसके बाद श्रुतिका कहती हैं मुझे लगता है चाहत को इसके ऊपर क्रश है। इस पर करण वीर मेहरा कहते हैं, 'चाहत मैं सच में तुम्हें बहुत पसंद करता हूं'।
Salman Khan Somy Ali: सोमी अली बोलीं- सलमान में दिलचस्पी नहीं, यह भी बताया- उनके बाद जिंदगी में कितने लोग आए
लड़ाई झगड़े पर बोले अविनाश
घर में एक टास्क के दौरान अविनाश और करण वीर मेहरा की जोरदार लड़ाई हो गई। इस लड़ाई को लेकर अविनाश ने लड़ाई को लेकर कहा कि लड़ाई होगी, बहस होगी, सब कुछ होगा। परिवार शामिल करेगा, दायरा तोड़ेगा, मैं आदमी तोड़ दूंगा। सामने कौन है मैं नहीं देखूंगा।
Celebs Death Threats: सलमान खान समेत इन सितारों पर मंडरा रहा जान का खतरा, मिलीं धमकियों के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा