चाहत पांडे ने कही करण वीर मेहरा के लिए ये बात
अभिनेत्री चाहत पांडे ने करण वीर मेहरा के लिए सलमान खान के कहने पर कुछ बातें कही हैं, जिसके बाद चाहत और करण वीर को लेकर प्रशंसकों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। वीकेंड के वार पर सलमान खान चाहत से पूछते हैं, चाहत आप कैसा पति चाहती हैं। ऐसे में चाहत कहती हैं, करण वीर मेहरा जैसा फिट पति पसंद हैं। इसके बाद श्रुतिका कहती हैं मुझे लगता है चाहत को इसके ऊपर क्रश है। इस पर करण वीर मेहरा कहते हैं, 'चाहत मैं सच में तुम्हें बहुत पसंद करता हूं'।
Diwali Songs: दिवाली की धूमधाम दिखाते हैं ये बॉलीवुड गाने, त्योहार को बना देंगे और भी खास
अविनाश और करणवीर मेहरा के बीच हुई लड़ाई
कृष्णा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, सुदेश लहरी ने घरवालों के साथ एक टास्क किया। इसमें करण वीर मेहरा अविनाश मिश्रा को बेवकूफ ब्रॉकली कहते नजर आते हैं। इसके बाद अविनाश और करण वीर के बीच बहुत ज्यादा बहस और लड़ाई देखने को मिलती है। इस लड़ाई को विवियन डीसेना और शिल्पा शिरोडकर रोकती नजर आती हैं।
Alia Bhatt Movies: दस दिनों में ही आलिया की इन फिल्मों ने कर दिया था कमाल, इनके मुकाबले ‘जिगरा’ का है बुरा हाल