फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: बेटी के ससुराल वालों की तारीफ करती नजर आईं अंकिता लोखंडे की मां, बोलीं- वे बहुत अच्छे लोग हैं

Wed, 10 Jan 2024 12:14 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला

सार

अंकिता और विक्की के बीच में सब सही है। उनके बीच जो झगड़े होते हैं वह सिर्फ नोक-झोंक भर है। बेटी दामाद एक-दूसरे के साथ खुश हैं।' वंदना लोखंडे ने यह भी कहा कि अंकिता उनकी बेटी हैं और थोड़ी हाइपर हैं
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में हो रहे ड्रामे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। शो जैसे-जैसे अपने अंत की ओर बढ़ रहा है, हर दिन घर में एक नया बवाल शुरू होता दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह बिग बॉस ने प्रतिभागियों के घरवालों को अपने घर में आने का मौका दिया है और इन घरवालों के आने से जहां बिग बॉस हाउस का माहौल बदला है, वहीं कई नए झगड़ों का श्री गणेश होता दिखाई दे रहा है। इन झगड़ों का असर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिश्तों पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है। अंकिता लोखंडे की मां वंदना लोखंडे ने मीडिया से इसी टॉपिक पर खुलकर बात की। 
विज्ञापन


बेटी को समझाती नजर आईं वंदना लोखंडे 
'बिग बॉस 17' में टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ भाग ले रही हैं। अंकिता और विक्की में होने वाली छोटी-मोटी तकरार दर्शकों को पसंद आ रही है, लेकिन पिछले दिनों दोनों के बीच गलतफहमियां इतनी ज्यादा बढ़ गईं कि अंकिता ने विक्की के ऊपर चप्पल फेंक दी। इस बात से विक्की की मां काफी नाराज हुईं और इस बात का खुलासा उन्होंने फैमली वीक में अंकिता के सामने किया। अंकिता सासू मां के इस रवैये पर काफी दुखी दिखाई दीं, लेकिन अंकिता की मां मामले को संभालती दिखीं। उन्होंने अपनी बेटी को समझाते हुए कहा, 'आप यहां लड़ते-झगड़ते हो, बाहर हमें यह सब देखकर दुःख होता है। आप दोनों प्यार से रहो।'

Rani Mukerji: 'भारतीय सिनेमा दुनिया में सर्वश्रेष्ठ...,' रानी मुखर्जी के इस बयान पर मचा बवाल, हो रहीं ट्रोल

बेटी-दामाद के बीच सब बढ़िया है 
वंदना लोखंडे बेटी और दामाद को समझाकर अब बिग बॉस के घर से बाहर आ चुकी हैं। उन्होंने मीडिया से बातें करते हुए कहा, 'अंकिता और विक्की के बीच में सब सही है। उनके बीच जो झगड़े होते हैं वह सिर्फ नोक-झोंक भर है। बेटी दामाद एक-दूसरे के साथ खुश हैं।' वंदना लोखंडे ने यह भी कहा कि अंकिता उनकी बेटी हैं और थोड़ी हाइपर हैं। ये बात वे बखूबी समझती हैं। 

Bollywood: बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करने से कभी पीछे नहीं हटते ये सितारे, लिस्ट में सलमान तक का नाम शामिल

अंकिता के ससुराल वाले अच्छे हैं 
विज्ञापन

अंकिता की सास यानि विक्की जैन की मां के व्यवहार के बारे में पूछे जाने पर वंदना लोखंडे कहती हैं, 'कोई भी मां-बाप अपने बेटे को रोता देखते तो शायद यही करते, जो विक्की के मां-पापा ने किया। वो लोग अच्छे हैं और मेरी बेटी से बेहद प्यार करते हैं।' सोशल मीडिया पर इन दिनों विक्की की मां को काफी ट्रोल किया जा रहा है, उनके रुखे अंदाज के लिए। कुछ लोगों को अंकिता की सास ललिता पवार सी लगती हैं, लेकिन अंकिता की मां इन बातों से सहमति नहीं रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें