फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: सिद्धार्थ शुक्ला को टारगेट करने पर ट्रोल हुए शिव, नॉमिनेट करने पर भड़कीं प्रियंका

Thu, 26 Jan 2023 01:58 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन का टास्क हुआ। इस दौरान कई कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए। साथ ही, घर में जमकर बवाल भी हुआ। टास्क के दौरान शिव ने प्रियंका से ऐसी बात कह दी कि सभी के होश उड़ गए।
विज्ञापन
शिव, सिद्धार्थ शुक्ला और प्रियंका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 16 में आजकल कंटेस्टेंट टिकट टू फिनाले के लिए लड़ रहे हैं। फिलहाल निमृत के पास यह टिकट है। अगर घरवाले उनसे यह टिकट जीत नहीं पाते तो निमृत सीधे-सीधे फिनाले में पहुंच जाएंगी। फिलहाल इसके लिए जंग जारी है। बिग बॉस 16 का लेटेस्ट एपिसोड नॉमिनेशन टास्क और टिकट टू फिनाले पर बेस्ड था। बिग बॉस ने प्रतियोगियों से दो ऐसे कंटेस्टेंट का नाम लेने को कहा, जिनका योगदान इस घर में सबसे कम है। जब प्रतिभागियों ने प्रियंका का नाम नॉमिनेट किया तो वह भड़क गई। लड़ाई के दौरान प्रियंका ने कहा कि भले ही पूरा घर उनके खिलाफ हो, फिर भी वह अकेली ही आवाज उठाएंगी।

विज्ञापन

यह लड़ाई तब और बढ़ गई, जब प्रियंका ने शिव को 'घटिया आदमी' कहा। शिव ने सीजन 13 के विनर और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के डायलॉग कॉपी करने के लिए प्रियंका का मजाक भी उड़ाया। इसके बाद प्रियंका ने सफाई देते हुए कहा, 'उनका मतलब था कि उन्हें अकेले खेलने में कोई दिक्कत नहीं है।' इस बहस में टीना दत्ता भी प्रियंका का साथ देती नजर आईं।

प्रियंका और शिव - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें की शो में एक दिन पहले भी प्रियंका और शिव की भयंकर लड़ाई हुई थी। जिसमें टिकट टू फिनाले टास्क में दोनों भिड़ गए थे। इस दौरान शिव के केरेक्टर पर प्रियंका ने सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

शिव ने जिस तरह सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिया, यह फैंस को पसंद नहीं आया। उन्होंने शिव को आड़े हाथों ले लिया। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि घर से कोई बेघर नहीं होगा। फिनाले अब नजदीक है। इस वजह से सभी कंटेस्टेंट ट्रॉफी जीतने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के इस सीजन को कौन अपने नाम करता है।

यह भी पढ़ें: अब इस ओटीटी पर लहराएगा महाराणा प्रताप का परचम, नितिन चंद्रकात देसाई ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें