'बिग बॉस 16' में इस हफ्ते के 'वीकएंड का वार' की शुरुआत सलमान खान के गुस्से के साथ हुई। जहां हर बार सलमान खान कंटेस्टेंट्स का हाल चाल पूछते हैं और उनके साथ थोड़ी मजाक मस्ती भी कर लेते हैं। लेकिन इस बार आते ही अभिनेता ने शालीन भनोट, टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर के बीच के विवाद पर बात की। बीते दिन, शालीन, टीना और एमसी स्टैन के बीच जमकर बवाल हुआ था, जिसमें सुंबुल तौकीर खान भी कूद गई थीं। इसी वजह से टीना और सुंबुल में भी लड़ाई हो गई थी। ऐसे में सलमान खान ने सबसे पहले इसी मुद्दे पर बात की। साथ ही शालीन और सुंबुल को फटकार भी लगाई।