अर्चना की इस बात से भड़कीं टीना
दरअसल, बीते एपिसोड में देखने को मिला कि सुबह सुबह ही अर्चना गौतम शुरू हो जाती हैं। वह घर में साफ-सफाई का मुद्दा उठाती हैं और रूम नंबर 4 की बात करती हैं। इसी बात को लेकर वह सबसे पहले टीना को टारगेट करती हैं और उन्हें सफाई करने के लिए कहती हैं। इस दौरान अर्चना गौतम यह भी कह देती हैं कि सुंबुल तौकीर घर में सबसे ज्यादा काम करती हैं। इस दौरान वह सुंबुल के लिए 'बेचारी' शब्द का इस्तेमाल भी करती हैं, जिस पर टीना भड़क जाती हैं।
Bollywood Actors: करोड़ों में फीस लेने का बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फेल हुए ये सितारे, मेकर्स का बर्बाद किया पैसा
तीनों में हुई लड़ाई
अर्चना गौतम की बात सुनकर टीना दत्ता घर में चिल्लाने लगती हैं और कहती हैं कि वह घर का हर काम करती हैं लेकिन हमेशा तो करती नहीं रहेंगी। इस बीच वह शालीन को भी कहती हैं कि जब मैं आपसे बार बार कहती हूं कि आप सफाई कर लीजिए। तब आप भी नहीं करते। इस बाद पर टीना, शालीन से लड़ने लगती हैं। वहीं, बाद में वह सुंबुल पर भी अपना गुस्सा उतारती हैं, जिस वजह से धीरे-धीरे यह लड़ाई शालीन, टीना और सुंबुल में बढ़ जाती है। हालांकि, जहां घर में ये तीनों लड़ रहे थे वहीं बाहर गार्डन एरिया में अर्चना गौतम नाच रही थीं।
Akshara Singh: गुपचुप तरीके से कोर्ट पहुंची भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह, जमानत ले हो गईं गायब, जानिए पूरा मामला
इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स
बता दें कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर से पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं, जिसमें अर्चना गौतम, अंकित गुप्ता, सुंबुल तौकीर खान और सौंदर्य शर्मा शामिल हैं। इनके अलावा, एमसी स्टैन को शालीन के साथ लड़ाई की वजह से शो से चार हफ्तों के लिए सीधा नॉमिनेट किया गया है।