फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka-Ankit: पूल में प्रियंका चौधरी ने मनाया अंकित का जन्मदिन, दोनों का रोमांटिक फोटो हुआ वायरल

Mon, 06 Nov 2023 07:56 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
'उडारियां' सीरियल की हिट जोड़ी प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने शो 'बिग बॉस 16' में अपनी बॉन्डिंग से हर किसी का दिल जीत लिया। इस शो में जहां फैंस ने उनके पेशंस की तारीफ की, तो दूसरी ओर प्रियंका चाहर चौधरी के साथ उनकी केमेस्ट्री भी पसंद की गई। आज अंकिता गुप्ता का जन्मदिन है। उनके स्पेशल डे को प्रियंका चाहर चौधरी ने काफी सेंशुअस और स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
अंकित गुप्ता-प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस और उनकी क्लोज फ्रेंड प्रियंका ने सोशल मीडिया पर उनके खास बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में प्रियंका और अंकित पूल पार्टी एंजॉय करते दिख रहे हैं। दोनों साथ में काफी कूल लग रहे हैं. फोटो में प्रियंका ग्रीन कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। अंकित और प्रियंका फ्लोटिंग मील भी एंजॉय करते दिखे, फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने अंकित को टैग करते हुए लिखा- बर्थडे बॉय।



विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 16' के बाद अंकित के हाथों 'जूनूनियत' शो लगा। इसके पहले उन्होंने 'मैं बोल रहा हूं', 'नमक इश्का का' और 'उडारियां' जैसे शो में काम किया था। अंकित बालिका वधू, ओए जस्सी, साड्डा हक, बेगुसराय, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, कुंडली भाग्य जैसे शोज में छोटे-मोटे रोल निभा चुके हैं। वहीं प्रियंका को उडारियां से नेम-फेम मिला। इस शो से पहले वो गठबंधन में नजर आ चुकी हैं. इस शो में वो सेजल पारेख के रोल में थीं।

यह भी पढ़ें:  'मैं सुरक्षित महसूस करती हूं...', अमिताभ के साथ देने पर रश्मिका ने बिग बी को कहा शुक्रिया
 

4 of 5
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं इस से पहले एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने और अंकित के रिश्ते पर खुल के बात की थी उन्होंने कहा, 'यह रिश्ता बिल्कुल एक प्यारी सी दोस्ती कहलाता है दोस्तों। मैं ईमानदारी से बताऊं तो वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। कुछ रिश्ते आपको पता नहीं होते, अंकित ने कभी नहीं सोचा होगा कि मेरी उससे इतनी अच्छी दोस्ती होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चाहर चौधरी ने आगे कहा, 'मुझे वह हमेशा से पसंद था, मुझे उसे छेड़ना पसंद था। मुझे वह पहले से अच्छा दोस्त लगने लगा था, लेकिन वह लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखता है। हालांकि, उसे बाद में एहसास हुआ कि मैं अच्छी लड़की हूं। तो यह रिश्ता पूरा दोस्ती का है उससे ज्यादा कुछ नहीं है।'

यह भी पढ़ें: फूलों के गहनों में चमकीं आमिर की बेटी आयरा खान, मंगेतर नूपुर शिकरे संग साझा की खूबसूरत तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें