घरवालों को खाना बांटने को लेकर निमृत और सुबुंल से भिड़ीं अर्चना ने बीते एपिसोड में चिल्ला चिल्लाकर सबको परेशान कर दिया। अर्चना का यह बर्ताव देखने के बाद तो निमृत रोने लगीं। अर्चना के इस व्यवहार से घर में हमेशा खुश रहने वाले अब्दू रोजिक भी दुखी नजर आए। जब सारा ममाला ठंडा पड़ गया। अब्दू ने बड़े ही क्यूट अंदाज में अर्चना से उनके इस तरह पेश आने की वजह पूछी। अब्दू ने मजेदार अंदाज में अर्चना की आवाज की नकल करते हुए पूछा, 'आप इतना बोलती हैं क्या आपका सिर और मुंह दर्द नहीं होता'।
Neetu Kapoor: नीतू कपूर को फिर आई पति ऋषि कपूर की याद, अभिनेत्री का पोस्ट कर देगा भावुक
बता दें कि कुछ दिनों पहले पॉलिटिशियन और एक्टर अर्चना गौतम ने बिग बॉस के सबसे छोटे और सलमान खान के दिल के करीब अब्दु रोजिक की छोटी हाइट का मजाक बनाया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर खूब ट्रोलिंग की जा रही थी। लोगों ने उनको शो से निकालने तक के लिए कह दिया था।