फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neetu Kapoor: नीतू कपूर को फिर आई पति ऋषि कपूर की याद, अभिनेत्री का पोस्ट कर देगा भावुक

Sun, 09 Oct 2022 11:23 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने आज पति ऋषि कपूर को याद कर बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है। जिसे देखने के बाद फैंस भी इमोशनल नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
ऋषि कपूर - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने पति अभिनेता ऋषि कपूर की याद करती हैं और उनसे जुड़ी पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। आज एक बार फिर से नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर को याद किया है और बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट ने फैंस को भी इमोशनल कर दिया है।
विज्ञापन

 

GoodBye Box Office Collection: रश्मिका का बॉलीवुड डेब्यू रहा फीका, दूसरे दिन भी 'गुडबाय' नहीं दिखा सकी कमाल

ऋषि कपूर को याद कर साझा किया भावुक नोट
अभिनेता ऋषि कपूर भले ही आज इस दुनिया में न हो लेकिन वह अपने करीबी और फैंस के दिलों पर अब भी राज करते हैं। ऋषि कपूर ने ऑनस्क्रीन तो लोगों का दिल जीता ही था। इसी के साथ वह असल जिंदगी में भी काफी बेबाक थे। नीतू कपूर ने आज अपने इंस्टाग्राम से स्वर्गीय अभिनेता ऋषि कपूर की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह होंठों पर उंगली रखे आंखें बंद किए दिखाई दे रहे हैं। नीतू कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-'आपका शोर याद आता है, यहां बहुत खामोशी है'। 


 

PS-1 Box Office Collection Day 9: नौवें दिन पीएस-1 की कमाई में आया उछाल, देशभर में किया इतना कारोबार

विज्ञापन

फैंस भी ऋषि कपूर को याद कर हुए भावुक
ऋषि कपूर के इस दुनिया से अलविदा कहने के बाद अभिनेत्री नीतू कपूर ने हमेशा ही बेहद मजबूती से सब कुछ संभाला है। वह परिवार से लेकर पेशेवर मोर्चे पर भी लगातार सक्रिय हैं। आज ऋषि कपूर के लिए उनकी ये पोस्ट देखने के बाद फैंस अभिनेता को याद करने के साथ ही नीतू कपूर की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। वहीं बेटी रिद्धिमा कपूर और सेलेब्स भी दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ प्रतिक्रिया देते दिखे। एक प्रशंसक ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'सच में आपकी आवाज की याद आ रही है ऋषि जी'। वहीं दूसरे ने लिखा- हम सभी आपको बहुत मिस करते हैं। इसी तरह से एक अन्य प्रशंसक ने प्रतिक्रिया दी- 'वह हमेशा आपके आस-पास हैं। आपकी आत्मा उनसे जुड़ी हुई है और हमेशा उनसे कम्यूनिकेट करती है। बस अपनी आंखें बंद कीजिए और उनकी उपस्थिति  को फील कीजिए।' वहीं कई फैंस नीतू कपूर की तारीफ करते भी दिखाई दिए।
 

Bipasha Basu: प्रेग्नेंसी में हाई हील्स पहने नजर आईं बिपाशा बसु, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें