बिग बॉस शुरु होने में बस कुछ ही वक्त बचा है। शनिवार को बिग बॉस 15 का आगाज हो जाएगा। इस बार बिग बॉस में जंगल थीम देखने को मिलेगी। जहां कंटेस्टेंट्स को कम सुविधाओं के साथ घर में रहना होगा। शो की तैयारी पूरी हो चुकी हैं और लगभग हर कंटेस्टेंट अपने डांस के साथ शो की शुरुआत करता नजर आएगा। ऐसे में सलमान खान पीछे कैसे रह सकते हैं। उन्होंने भी जंगल थीम वाले बिग बॉस में जंगली गाने पर डांस किया। उन्हें अपनी फिल्म बीवी नं1 के गाने 'जंगल है आधी रात है' पर बच्चों के साथ डांस करते देखा जा सकता है।
हाल ही में शो के निर्माताओं ने नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा, 'इस जंगल के शेर तैयार हो जाए क्योंकि कंटेस्टेंट करने जा रहे हैं बिग बॉस 15 के जंगली एंट्री। क्या आप तयार हैं इनके स्वागत के लिए?'
बिग बॉस 15 का ग्रैंड प्रीमियर 2 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा। जारी किए गए प्रोमो से पता लग चुका है कि तेजस्वी प्रकाश, सिंरग अकासा सिंह, डोनल बिष्ट और उमर रियाज घर के अंदर जाएंगे। बाकि कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा शनिवार को शो के दौरान ही होगा।