सुरभि जवाब सुनने के बाद कहती हैं, 'मुझे आपसे घर में अब बिल्कुल भी बात नहीं करनी है। मैंने आपको घर में सबसे अच्छा दोस्त माना था। लेकिन जिस तरह से आपने मेरी बेइज्जती की है उसके बाद मुझे नहीं लगता है कि आप बात करने लायक हो'। बता दें कि बिग बॉस ने बड़ा हथकंडा अपनाते हुए श्रीसंथ को भी घरवालों की नजर में बेघर कर सीक्रेट रूम भेज दिया जहां घर के सदस्य अनूप पहले से ही मौजूद हैं। लेकिन घरवालों को लग रहा है कि श्रीसंथ भी बेघर हो गए हैं। श्रीसंथ के जाने के बाद घर में मायूसी छा गई है और सुरभि घर में श्रीसंथ के जाने से सबसे ज्यादा दुखी हैं।
पेशे से डेंटिस्ट हमीरपुर की सुरभि राणा ने बिग बॉस के घर में आते ही खलबली मचाना शुरू कर दिया है। बातों ही बातों में सुरभि ने सलमान को लेकर एक ऐसी बात बोल दी है, जिसको सुनकर हर कोई चौंक जाएगा। सुरभि ने सलमान पर आरोप लगाया है कि वह दीपिका को गेम में सपोर्ट कर रहे हैं। रोमिल से बात करते हुए सुरभि ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि सलमान भाई दापिका को इस गेम में सपोर्ट कर रहे हैं।