फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस12: नॉमिनेट करने के बाद दीपिका ने मांगी श्रीसंथ से माफी

Thu, 11 Oct 2018 06:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
bigg boss
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में बुधवार को हुए मिड वीक एविक्शन ने सभी को चौंका दिया है। एविक्शन में नया ट्विस्ट डालते हुए बिग बॉस ने सभी घरवालों से कहा कि, वह तीनों नॉमिनेट सदस्यों नेहा, श्रीसंथ और करणवीर में से किसी एक का नाम बताएं। श्रीसंथ को खुद का बेस्ट फ्रेंड बताने वाली दीपिका सबसे पहले उनका ही नाम लेती हैं। अपना नाम उनके मुंह से सुनकर श्री पहले तो चौंक गए फिर उन्होंने उसे थैंक्यू भी कहा। दोस्त के मुंह से अपना नाम सुनने के बाद वह कहते हैं मुझे बिलकुल उम्मीद नहीं थी कि मेरे अपने ही मुझे बेघर करना चाहते हैं। 

 

विज्ञापन

bigg boss - फोटो : self
श्रीसंथ के नाम पर पूरे घर में खूब दिखावा हो रहा है। रोना-धोना से लेकर लड़ाई तक सबकुछ देखने को मिला। मजा तो तब आया जब दीपिका रोते हुए श्री का नाम लेती हैं, सुरभि उनसे कहती हैं 'दिखावा मत करो'। वह कहती हैं बिग बॉस ने उस सदस्य का नाम लेने के लिए कहा है, जिसने अपने व्यक्तित्व का प्रदर्शन अच्छे से नहीं किया है। दीपिका खुद को पाक-साफ और श्री का दोस्त बताने के लिए कहती हैं कि वह घर से जाना चाहते हैं।
विज्ञापन

bigg boss
बिग बॉस का निर्णय सुनने के बाद दीपिका रोने लगती हैं। वहीं सुरभि घर में जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहती हैं कि वह एक अच्छा इंसान था। सभी सेलिब्रिटी ने मिलकर उसका गलत फायदा उठाया है।
आज शो में दीपिका श्रीसंथ से माफी मांगती हुई दिखाई देंगी। वह करणवीर से कहेंगी मेरा नेहा से एक अलग तरह का रिश्ता इस घर में बन गया है। मैं उनको नॉमिनेट नहीं कर सकती थी। सीक्रेट रूम में बैठे श्रीसंथ अनूप जलोटा से आज यह कहते हुए दिखाई देंगे कि दीपिका का असली चेहरा उनके सामने आ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें