तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा
- फोटो : insta
हाल ही में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया। इस मौके पर पैपराजी दोनों की फोटो लेने के लिए भागे। फोटोग्राफर्स को देखकर तेजस्वी सरप्राइज हो गईं। उन्होंने कहा, 'अरे कहां से आ जाते हो तुम लोग? कैसे पता चल जाता है कि हम लोग कहां है?' वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर तेजस्वी को ओवर एक्टिंग की दुकान कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'खुद ही बुलाते हैं फिर कहां से चले आते हैं।' वहीं एक ने लिखा, 'दोनों जानबूझकर फुटेज के लिए घूमते रहते हैं।'
बिग बॉस 15 विनर तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विनर रही हैं। तेजस्वी जैसे ही विनर घोषित हुईं, सोशल मीडिया पर लोगों में जंग शुरू हो गई। कुछ लोग तेजस्वी को सपोर्ट कर रहे थे। वहीं कुछ लोगों ने प्रतीक सहजपाल को विजेता नहीं घोषित करने पर मेकर्स के फैसले पर सवाल उठा दिया था। करण कुंद्रा भी बिग बॉस में मजबूत प्रतिभागी के रूप में उभरे थे। हालांकि, तेजस्वी ने सबको पीछे छोड़ते हुए बिग बॉस 15 के विनर का ताज अपने सिर पर पहना। जिसके बाद गौतम गुलाटी सहित कई सेलिब्रेटी ने तेजस्वी को बधाई दी। दूसरी ओर काम्या पंजाबी और गौहर खान ने प्रतीक के ना जीतने पर हैरानी जताई थी।