फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूषण कुमार के आगे रोहित शेट्टी भी झुके, नया गाना सुन आप भी बोल पड़ेंगे- 'आता माझी सटकली'

Sat, 15 Dec 2018 11:04 AM IST
shrilata biswas मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
SIMMBA
विज्ञापन

हिन्दी फिल्म संगीत के इतिहास में जब भी भूषण कुमार का नाम लिखा जाएगा तो संगीत समीक्षक उन्हें दूसरे गानों के मुखड़े उठाकर नए गीत बनाने के चलन के लिए याद भी करेंगे और उनकी तीखी आलोचना भी करेंगे। भूषण कुमार की हुक लाइन की ये जिद हिंदी सिनेमा के गीतकारों को अच्छा और मौलिक लिखने से रोक रही है।

विज्ञापन

टी सीरीज लगातार स्वर्गीय नुसरत फतेह अली खान की कव्वालियों के मुखड़े उठाकर उन पर नए और उभरते गीतकारों से गाने लिखवा रही है। फिल्म सिम्बा का नया गाना तेरे बिन इसी की अगली और कमजोर कड़ी है। यहां सवाल ये भी उठता है कि रोहित शेट्टी जैसे निर्देशक भी कैसे एक म्यूजिक कंपनी के आगे घुटने टेक देते हैं। 

बाजीराव सिंघम के गांव में पला बढ़ा संग्राम भालेराव उर्फ सिम्बा मोहब्बत के एहसास जताने के लिए पंजाबी में क्यों गाएगा, क्यों नहीं कोई निर्देशक एक बार भूषण कुमार से बोलता है कि आता माझी सटकली। हिंदी सिनेमा में गीतकारों और संगीतकारों का ये 'भूषण काल' चल रहा है। कोई भी कुछ भी अपने मन से न बना पा रहा है और न लिख पा रहा है।
विज्ञापन

'तेरे बिन नईं लगता जी मेरा ढोलणा' नुसरत फतेह अली खान की कालजयी कृति रही है। उनके संगीत की विरासत का कानूनी वारिस कौन है, इस पर पाकिस्तान में लड़ाई भी चलती रही है। फतेह अली खान की विरासत को जितनी संजीदगी से नुसरत ने संभाला था। राहत उसी विरासत को चंद पैसों की खातिर पुर्जा-पुर्जा करते जा रहे हैं और उनके इस काम में बराबर के भागीदार बन रहे हैं। तनिष्क बागची जैसे संगीतकार जो ओरीजनल तो कुछ बना नहीं पा रहे जो पहले से अच्छा बना हुआ है, उसे और खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें