फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: वैष्णों देवी दर्शन करने पहुंचे भूषण कुमार और ओम राउत, 'आदिपुरुष' के प्रमोशन से पहले टेका माथा

Tue, 28 Mar 2023 04:03 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नवरात्रि का पावन अवसर पर निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक ओम राउत 30 मार्च से रामनवमी के पावन अवसर से शुरू होने वाले आदिपुरुष के प्रमोशन के लिए आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
ओम राउत, भूषण कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म आदिपुरुष अपनी रिलीज से पहले चर्चा में बनी हुई है। कुछ महीनों जब इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था तो इसको लेकर जमकर विवाद छिड़ा था। प्रभास और सैफ अली खान के लुक को यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया। अब इस फिल्म के फैंस के लिए खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में नवरात्रि के खास मौके पर आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत और भूषण कुमार ने माता वैष्णों देवी के दर्शन किए हैं। दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं।

विज्ञापन


प्रमोशन से पहले किए दर्शन
नवरात्रि का पावन अवसर पर निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक ओम राउत 30 मार्च से रामनवमी के पावन अवसर से शुरू होने वाले आदिपुरुष के प्रमोशन के लिए आशीर्वाद मांगा। 16 जून को रिलीज होने जा रही फिल्म मुख्य रूप से प्रभु श्री राम की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाती है।

इसे भी पढ़ें- Ajay Devgn: एस एस राजामौली से सालों पहले बुरी तरह 'चिढ़' गए थे अजय देवगन, फिर ऐसे हुई दोस्ती और मिली आरआरआर
विज्ञापन


पिता की परंपरा को बढ़ा रहे आगे
मां श्री दुर्गा द्वारा ब्रह्मांड के निर्माण और दुनिया की शुरुआत मानी जाती है। हिंदू संस्कृति में चैत्र नवरात्रि का अत्यधिक महत्व है। भूषण कुमार के पिता गुलशन कुमार की मां वैष्णों देवी में गहरी आस्था थी। पिता की इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए फिल्म के प्रमोशन से पहले भूषण कुमार भी माता वैष्णों देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


स्टारकास्ट
अदिपुरुष की बात करें तो इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह, सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। यह एक समृद्ध और ऐतिहासिक भारतीय महाकाव्य रामायण को शानदार तरीके से पुनर्जीवित करती है। आदिपुरुष ओम राउत द्वारा निर्देशित, टी-सीरीज, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और राजेश नायर द्वारा निर्मित है। बता दें कि यह फिल्म 16 जून 2023 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें