फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhumi Pednekar: हावर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों से जलवायु परिवर्तन पर बातचीत करेंगी भूमि पेडनेकर, इस अवसर को बताया सम्मान की बात

Sun, 20 Feb 2022 12:54 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस जल्द ही एक और उपलब्धि हासिल करने वाली हैं। दरअसल, भूमि पेडनेकर विश्व प्रसिद्ध हावर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ रूबरू होने वाली हैं।

विज्ञापन
लहंगे में भूमि पेडनेकर - फोटो : instagram/bhumipednekar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कम ही समय में दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने अपने अभिनय के पर दर्शकों के दिल में जगह बना ली है। ऐसे में अब एक्ट्रेस जल्द ही एक और उपलब्धि हासिल करने वाली हैं। दरअसल, भूमि पेडनेकर विश्व प्रसिद्ध हावर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ रूबरू होने वाली हैं।

 

अभिनेत्री यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ क्लाइमेट चेंज के मुद्दों और उसके प्रभाव पर चर्चा करती नजर आएंगी। बधाई दो फेम अभिनेत्री इस मुद्दे पर छात्रों को संबोधित करेंगी और इस पर अपने विचार व्यक्त करेंगी। हावर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा मिली अफसर को लेकर भूमि बेहद उत्साहित हैं।

 

विज्ञापन

भूमि पेडनेकर - फोटो : instagram/bhumipednekar

इस बारे में अभिनेत्री ने बताया कि मैं हमेशा से ही जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता देना में जाती थी। उन्होंने कहा कि मैं देश और दुनिया भर में इस पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहती थी। मुझे खुशी हो रही है कि मैं अपने आसपास के लोगों को धीरे-धीरे बदलते देख सकती हूं।

भूमि पेडनेकर - फोटो : instagram/bhumipednekar

अभिनेत्री ने आगे कहा कि हावर्ड यूनिवर्सिटी में बोलने से पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ दिमाग को प्रभावित करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए हावर्ड यूनिवर्सिटी का सर्वश्रेष्ठ मंच बताया। उन्होंने कहा कि मैं सभी जलवायु नेताओं को सलाम करती हूं क्योंकि वह जीवन और हमारे खूबसूरत ग्रह को बचाने की कोशिश करते हैं। हावर्ड यूनिवर्सिटी में बोलना और इस मुद्दे पर चर्चा करना मेरे लिए सम्मान की बात है।

विज्ञापन

भूमि पेडनेकर - फोटो : instagram/bhumipednekar

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बधाई दो में नजर आई थीं। समलैंगिकता पर आधारित इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के मुख्य किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस ने हाल ही में बॉलीवुड स्टार नवाज़ुद्दीन सिद्धकी स्टारर फिल्म अफवाह में काम करने को लेकर घोषणा की थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें