फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhumi Pednekar: भूमि ने एक्टिंग की दुनिया में लहराया परचम, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री से भी है खास कनेक्शन

Tue, 18 Jul 2023 10:14 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आज यानी 18 जूलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपनी जबर्दस्त एक्टिंग के दम पर अभिनेत्री ने बी-टाउन में खुद को स्थापित कर लिया है। 
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आज यानी 18 जूलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपनी जबर्दस्त एक्टिंग के दम पर अभिनेत्री ने बी-टाउन में खुद को स्थापित कर लिया है। भूमि ने छह साल तक यशराज फिल्म्स में सहायक कास्टिंग निर्देशक के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दम लगा के हईशा' से बतौर अदाकारा इंटस्ट्री में कदम रखा। इस फिल्म में उन्होंने एक अधिक वजन वाली दुल्हन का किरदार निभाया था। अपनी दमदार एक्टिंग से भूमि लोगों के दिलों पर छा गई। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

विज्ञापन

भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

पिता के जाने के बाद टूट गई थीं भूमि
18 जुलाई 1989 को को जन्मी भूमि कोंकणी और हरियाणवी मूल से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस के पिता सतीश पेडनेकर महाराष्ट्र के होम और लेबर मंत्री हुआ करते थे। एक्ट्रेस का बचपन राजनीतिक माहौल के बीच बीता है। मगर जब भूमि 18 साल की थीं तब उनके पापा का देहांत हो गया। एक्ट्रेस अपने पिता के निधन के बाद अंदर तक टूट गई थीं। बता दें कि कैंसर की वजह से उनका देहांत हो गया था।

Karan Johar: करण जौहर ने बरुन सोबती की 'कोहरा' को बताया मास्टरपीस, बोले- वेब सीरीज की कहानी देख मैं दंग गया

विज्ञापन

भूमि पेडनेकर - फोटो : भूमि पेडनेकर

इन फिल्मों में नजर आईं भूमि
एक्ट्रेस ने अलग-अलग जॉनर की फिल्में में बेहतरीन अभिनय से फैंस का दिल जीत लिया है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनमें  'दम लगा के हईशा', 'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'शुभ मंगल सावधान', 'लस्ट स्टोरीज' जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में भीड़ और अफवाह में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें- Kaalkoot Trailer: 'कालकूट' का ट्रेलर हुआ जारी, तेजाब पीड़िता को इंसाफ दिलाते नजर आए विजय वर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें