फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा भोसले ने तब्बू को तोहफे में दिया गिटार, एक्ट्रेस ने किया वादा; कहा- 'एक दिन इससे आपके गाने आपको सुनाऊंगी'

Tue, 07 Apr 2026 01:40 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Asha Bhosle-Tabu Photos: अभिनेत्री तब्बू ने सोशल मीडिया पर दिग्गज गायिका आशा भोसले के साथ फोटोज साझा की हैं। तब्बू गिटार थामे दिख रही हैं। उन्होंने इसके पीछे की कहानी बताई है।
विज्ञापन
तब्बू-आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर एक्ट्रेस तब्बू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ। इस बीच तब्बू अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इसमें वे अपना गिफ्ट फ्लॉन्ट करती दिखी हैं, जो उन्हें दिग्गज गायिका आशा भोसले ने जन्मदिन के मौके पर दिया था। इसके साथ तब्बू ने एक नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

तब्बू-आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम
आशा भोसले ने तब्बू को दिया सुंदर उपहार
तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। कुछ प्यारी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वे और आशा भोसले दिख रही हैं। तब्बू के हाथों में गिटार है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'मुझे अपने सबसे यादगार दिनों के बारे में बताइए, मुझे उन पलों के बारे में बताइए जिन्हें आप कभी नहीं भूलेंगे। मुझे बताइए कि आपके दिल को सबसे ज्यादा क्या छू जाता है? मुझे अपनी सबसे कीमती चीजों के बारे में बताइए'।

Matka King: कपास व्यापारी कैसे बना जुआ सरगना? विजय की 'मटका किंग' का ट्रेलर रिलीज; दिखी 1960 के बॉम्बे की झलक

तब्बू-आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम
तब्बू ने किया गाने सुनाने का वादा
तब्बू ने आगे लिखा है, 'नवंबर में मेरा जन्मदिन था और तभी मेरे दरवाजे से होते हुए यह खूबसूरत चीज, यह गिटार मिला। यह तोहफा आशाजी ने मुझे दिया। मैं इस गिफ्ट को पाकर जितना एहसानमंदी महसूस करती हूं, उसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। आशाजी, मैं आपसे जितना कह सकती हूं, उससे कहीं ज्यादा प्यार और आपकी तारीफ करती हूं। आपके गानों के जरिए हमने प्यार और तड़प, दर्द और जुनून महसूस किया। मैं इसे जिंदगी भर संभालकर रखूंगी। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही किसी दिन मैं इसी गिटार पर आपके गाने आपको सुना पाऊंगी'।
 
विज्ञापन

'भूत बंगला' रिलीज डेट
बात करें तब्बू की फिल्म 'भूत बंगला' की तो इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। उनके अलावा राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, असरानी, मिथिला पालकर और राजेश शर्मा हैं। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 16 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें